Rahul gandhi Exposed BJP's Vote Chori plan

Rahul gandhi Exposed BJP's Vote Chori plan

Share this news :

Vote Chori in Maharashtra: बीजेपी ने वोट चोरी का एक और तरीका ढूंढ निकाला है, एसआईआर। पहले इन्होंने महाराष्ट्र में वोट चोरी की, फिर बंगाल में एसआईआर के जरिए खेल किया और अब महाराष्ट्र में एक बार फिर एसआईआर का इस्तेमाल कर वोट चोरी की तैयारी है। लेकिन राहुल गांधी ने इसके पहले ही इनकी पोल खोल दी है। पहले भी राहुल गांधी ने इनकी Vote Chori को एक्सपोज किया था और इस बार भी कर रहे हैं। बात करेंगे राहुल गांधी के सवालों पर। पहले बात शुरू करते हैं महाराष्ट्र की वोट चोरी से।

महाराष्ट्र में हुई वोट चोरी

महाराष्ट्र 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच अचानक 39 लाख नए वोटर जुड़ गए। राहुल गांधी ने तभी आरोप लगाया था कि ये वोट चोरी है। फरवरी 2025 में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली (Vote Chori) के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हमारा वोट कम नहीं हुआ बल्कि बीजेपी का वोट ज्यादा बढ़ा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि 5 साल में जितने मतदाता महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में जोड़े गए, उससे ज्यादा मतदाता सिर्फ 5 महीने में जोड़ (Vote Chori) दिए गए हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि विधानसभा चुनाव से पहले इतने वोटर कहां से आए। राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 से लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के बीच महाराष्ट्र में 32 लाख मतदाता जोड़े गए। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 यानी 5 महीने के बीच 39 लाख मतदाता जोड़ दिए गए। मतलब हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं जितनी आबादी महाराष्ट्र में 5 महीने में जोड़ दी गई। राहुल गांधी ने ऐसे में सवाल उठाया कि जोड़े गए ये मतदाता कौन हैं और कहां से आए। उन्होंने ये भी कहा कि महाराष्ट्र की वयस्क जनसंख्या 9.54 करोड़ है, लेकिन चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में 9.70 करोड़ मतदाता हैं। मतलब चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में जनसंख्या से ज्यादा मतदाता हैं?

बंगाल में हुआ SIR के जरिए खेल

फिर आया 2026 का बंगाल का विधानसभा चुनाव। पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने बहुत बड़ा खेला किया। इसके सबूत अब सामने आ गए हैं। आपको याद होगा, पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले एसआईआर हुआ था। जमकर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काटे गए। फिर लोगों ने नाम जोड़ने के लिए अपील की, जिस पर सुनवाई हुई। अब कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी को मिले आरटीआई जवाब से पता चला है कि अब तक 82,782 अपीलों का निपटारा हुआ है, जिसमें 91 प्रतिशत यानी 75,443 लोग सही पाए गए। इनके नाम वापस से वोटर लिस्ट में जुड़ गए हैं।

लेकिन चुनाव तो बीत गया, उसमें ये लोग वोट (Vote Chori) नहीं कर पाए। अब वोटर लिस्ट में जुड़कर भी क्या फायदा होगा। सोचिए कितना बड़ा खेल किया बीजेपी ने यहां। चुनाव से ठीक पहले लोगों का वोट काट दिया गया। फिर चुनाव बीतने के बाद उन्हें वापस से वोटर लिस्ट में जोड़ दिया गया।

अब महाराष्ट्र में भी हो रहा SIR

अब महाराष्ट्र में 2.07 करोड़ मतदाताओं को ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। यानी हर पांचवां वोटर वोटर लिस्ट से बाहर हो गया है। ऐसे में राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि लोकसभा 2024 में 9.29 करोड़ वोटर्स बताए गए, विधानसभा 2024 में 9.7 करोड़ वोटर्स बताए गए। और अब एसआईआर 2026 में 7.78 करोड़ वोटर्स बताए जा रहे हैं। आखिर कौन सी लिस्ट सही थी?राहुल गांधी ने इन घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा है कि मैंने तब भी कहा था, आज भी कहता हूं, यह वोट चोरी (Vote Chori) थी। उन्होंने कहा है कि वोट चोरी से बनी सरकार के लिए जनता जरूरी नहीं है। यही कारण है कि ये बीजेपी न जनता की सुनती है, न उनका आदेश मानती है।


Also Read-

राहुल गांधी से डरी हुई है BJP, दलितों के खिलाफ अपराध मामले पर नेता विपक्ष ने किया एक्सपोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *