BJP Leader Demanded Sex for Position
Table of Contents
BJP Leader Demanded Sex for Position: “आप सिर्फ मेरे साथ एक बार हम-बिस्तर हो जाइए, उसके बदले में हम आपको जिला उपाध्यक्ष का पद और जिला पंचायत का टिकट दे देंगे।” ये बातें किसी सड़क के गुंडे ने नहीं, बल्कि भाजपा के महोबा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने कही हैं। बीजेपी की ही महिला नेता दीपाली तिवारी ने फेसबुक पर लाइव आकर ये आरोप लगाए हैं. दीपाली ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने बताया कि पहले तो मोहनलाल कुशवाहा ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष का पद देने का लालच दिया और कहा कि मेरे साथ हम-बिस्तर हो जाओ।
लेकिन जब महिला ने इनकार किया तो मोहनलाल ने ऑफर डबल कर दिया। इस बार कहा कि वो महिला को जिला पंचायत का टिकट दे देंगे। और जब इतने पर भी दीपाली नहीं मानी, तो भाजपा का जिला अध्यक्ष मोहनलाल धमकियों पर उतर आया। उसने महिला से कहा कि अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हारे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा। आखिरकार उसकी धमकियों से तंग आकर दीपाली ने BJP छोड़ने का फैसला कर लिया। दीपाली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और फेसबुक पर लाइव आकर अपनी आपबीती सुनाई है।
घटिया डिमांड करते हैं BJP नेता
अब सोचिए जरा। पद के बदले अपनी ही पार्टी की महिला नेताओं से ऐसे घटिया डिमांड करने वाले लोग महिला सम्मान की बातें करते हैं। कैसे कोई यकीन करेगा इन पर? अगर आज के समय में भाजपा की महिला नेता ही पार्टी में सुरक्षित नहीं है तो देश की बाकी महिलाओं की क्या सुरक्षा करेंगे ये लोग?महिलाओं का शोषण करना भाजपा नेताओं के लिए आम हो चुका है।
BJP ने दिया कुलदीप सेंगर का साथ
उन्नाव के कुलदीप सिंह सेंगर को हमने देखा। कैसे उसने एक 17 साल की नाबालिग के साथ रेप किया, उसके पिता की हत्या करवा दी और न जाने कितने तरह के अत्याचार किए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पीड़ित का साथ देने के बजाय अपने विधायक का साथ दिया। कुलदीप सिंह सेंगर को बचाने के लिए भाजपा ने हर मुमकिन कोशिश की।
यहां तक कि आज भी BJP ने इस बात को स्वीकार नहीं किया कि उनका पूर्व विधायक बलात्कारी है। आज भी सदन में भाजपा के नेता कुलदीप सिंह सेंगर को बचाने का काम करते हैं। कहते हैं कि ये सिर्फ आरोप हैं, जबकि कोर्ट में कब का साबित हो चुका है कि कुलदीप सेंगर एक रेपिस्ट है, एक हत्यारा है।
ब्रजभूषण शरण सिंह को भी बचाया
ब्रजभूषण शरण सिंह को भी देख लीजिए। उन पर भारत की कितनी महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया। देश की ये बेटियां महीनों तक सड़कों पर बैठी रहीं न्याय के लिए। लेकिन क्या BJP की सरकार में उन्हें न्याय मिला? नहीं। उल्टा भाजपा ने अपने सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का साथ दिया।
प्रजव्वल रेवन्ना के लिए मोदी ने मांगे वोट
इनके खुद के नेता तो छोड़िए, ये जिन पार्टियों से गठबंधन करते हैं, उन पार्टियों में भी ऐसे ही घिनौने लोग भरे रहते हैं। प्रज्वल रेवन्ना को याद करिए। जिसने हजारों महिलाओं का यौन शोषण किया, उनके अश्लील वीडियोज बनाए, उन्हें ब्लैकमेल किया। और उसी प्रज्वल रेवन्ना के लिए मोदी जी वोट मांगते थे। कहते थे कि रेवन्ना को दिया गया हर एक वोट मोदी को जाएगा। और फिर जब रेवन्ना के सारे सच बाहर आए और उसे उम्रकैद की सजा मिली, तब मोदी जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। एक बार भी इन्होंने नहीं कहा कि इनसे गलती हो गई, इन्होंने गलत इंसान के लिए वोट मांगे।
भाजपा की असल सच्चाई
यही है BJP की असली सच्चाई। ये दिन-रात महिला सम्मान का गाना तो गाते हैं, लेकिन असलियत में ये उन्हीं महिलाओं के साथ शोषण करते हैं। इनके नेता बार-बार महिलाओं का अपमान करते हैं और पार्टी भी खुलकर उन दोषियों का साथ देती है। न तो इनके खिलाफ प्रशासन कोई एक्शन लेता है और न ही पार्टी कोई कार्यवाही करती है। खुद प्रधानमंत्री मोदी अपराधियों और बलात्कारियों के समर्थन में खड़े हो जाते हैं। अब आप ही बताइए, ये लोग कैसे महिलाओं का विकास करेंगे?
Also Read-
जो बोया, वो काट रहे; अरविंद केजरीवाल पर क्यों लग रहे ये आरोप?
मोदी राज में 6.7 मिलियन बच्चों को पूरे दिन नहीं मिलता भोजन, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
