BJP Against Hinduism

BJP Against Hinduism

Share this news :

BJP Against Hinduism: बीजेपी जो राम नाम पर वोट लेती है, राम नाम पर समाज में नफरत और हिंसा फैलाती है, और अक्सर उसी के नेता राम का अपमान करते पाए जाते हैं। समझ में नहीं आता ये लोग हिंदू भक्त हैं या हिंदू विरोधी। देखिए, अभी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा है। रामलीला में बोलते बोलते रेखा गुप्ता बोल गईं हैं कि जब तक हर एक राम मारा न जाए, तब तक समाज पूरी तरह से साफ सुथरा नहीं होगा। रेखा गुप्ता ने यहां रावण की जगह राम कह दिया। यही बात कोई और कहता तो हिंदू भावनाएं आहत हो जातीं, लेकिन बीजेपी की मुख्यमंत्री हैं तो सब माफ है। आखिर इन्हें सर्टिफिकेट मिला है क्या कि भगवान का नाम ले लेकर अपमान करो, कोई कुछ नहीं बोलेगा।

सम्राट चौधरी ने भी किया राम का अपमान

इनके पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इसी तरह राम विरोधी (BJP Against Hinduism) बयान दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के मूल एजेंडे में राम मंदिर का निर्णय नहीं था। लेकिन प्रभु श्रीराम लंबे समय से टेंट में विराजमान थे। जब मोदी सरकार गरीबों को पक्के मकान देने लगी, तब प्रभु श्रीराम ने भी घर की मांग की। इसके बाद हम कोर्ट की शरण में गए, कानूनी लड़ाई जीती और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया। सोचिए ये क्या कहने की कोशिश कर रहे थे। वो राम, जो दुनिया को सब कुछ देते हैं, वो राम मोदी जी से घर मांग रहे थे। मतलब इन्होंने राम को भी मांगने वाला बता दिया। ये भला कैसी भक्ति है। राम को इतना छोटा करके दिखाना, ये अपमान नहीं तो क्या है।

मोदी भी कर चुके ये काम (BJP Against Hinduism)

यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी भी कई बार राम का अपमान (BJP Against Hinduism) करते देखे गए हैं। जब राम मंदिर निर्माण हो रहा था, तब एक फोटो बनवाई गई थी बीजेपी द्वारा। उसमें राम को छोटा दिखाया गया और मोदी को बड़ा। उस तस्वीर में दिखाया गया था कि राम का हाथ पकड़े मोदी उन्हें राम मंदिर की ओर ले जा रहे हैं। राम को छोटा, और मोदी को बड़ा दिखाना, ये भक्ति है या अहंकार। आप खुद बताइए।

इतना ही नहीं, अभी कुछ महीने पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नबीन अपनी एक रैली में भगवान हनुमान को नचाते देखे गए थे। हनुमान जी के वेश में कोई व्यक्ति बीजेपी का झंडा लेकर नाच रहा था और रैली पीछे पीछे चल रही थी। यही नहीं, एक बार तो भगवान हनुमान को मोदी जी ने पतंग बनाकर भी उड़ाया था। अब आप बताइए ये भगवान हनुमान का सम्मान है या मजाक।

भक्ति का ढोंग करती है BJP

दोस्तों, सच्चाई ये है कि बीजेपी हमेशा राम का अपमान (BJP Against Hinduism) करती है। राम का नाम भी लेती है, राम के नाम पर वोट भी मांगती है और फिर उसी राम का अपमान भी करती है। सवाल उठता है कि क्या इन्हें सर्टिफिकेट मिला हुआ है कि बार बार भगवान का अपमान करें और कोई कुछ न कहे। इनके कुछ भी करने से कभी हिंदुओं की भावनाएं आहत नहीं होंगी। वहीं अगर कोई और नेता ऐसा बोल दे या ऐसा करे, तो ये लोग सड़कों पर उतर जाएं। नारे लगें। हिंदू भावनाएं आहत होने का शोर मच जाए। लेकिन खुद बीजेपी वाले करें तो चुप्पी साध ली जाए। ये कैसी भक्ति है। ये भक्ति है या फिर ढोंग। ये तो साफ हिंदू विरोधी रवैया है।


Also Read-

2029 में प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी, इंडिया गठबंधन ने किया ऐलान

मोदी राज में 6.7 मिलियन बच्चों को पूरे दिन नहीं मिलता भोजन, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *